ये रिश्ता की 'नायरा शिवांगी जोशी' को जन्मदिन पर मिली मौत की खबर, दादाजी का निधन !
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानी शिवांगी जोशी के लिए साल 2020 का जन्मदिन दर्दनाक बन गया। 18 मई को उन्होंने अपना 25 वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में इस जन्मदिन को लेकर घर में कई तरह की तैयारी भी की गई थी, लेकिन अचानक मौत से पूरी तरह ये खुशी का दिन मातम में बदल गया।
खुद शिवांगी अपने फैंस के साथ लाइव सेशन के लिए भी तैयार थीं। लेकिन दादाजी के निधन से उन्हें इस साल का जन्मदिन दुख दे गया है। शिवांगी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। शिवांगी ने लिखा है कि दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है।

भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी और देख रहे हों। शिवांगी ने इससे पहले जन्मदिन के दिन कहा था कि कुछ निजी कारणों से वह लाइव नहीं आ पायेंगी। उन्होंने माफी भी मांगी थी। लिखा था कि मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications