ये रिश्ता क्या कहलाता है: कार्तिक की मां और कपिल शर्मा एक ही दिन करेंगे शादी, डबल धमाका!
इस साल साल का अंत सिर्फ शादी की लंबी फेहरिस्त लेकर आया है। दीपिका-रणवीर, निक-प्रियंका, इश्कबाज के कुणाल जयसिंह और टीवी स्टार श्वेता बसु के बाद अब ये रिश्ता क्या कहलाता है कि ये सुपरस्टार भी शादी करने जा रही हैं।
जी हां, कार्तिक की मां की भूमिका निभाने वाली सुवर्णा की शादी होने जा रही है।सुवर्णा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौधरी जल्द ही असल जिंदगी में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

पारुल ने विदाई से लोकप्रियता हासिल की। पारुल जल्द ही एक्टर चिराग ठक्कर से शादी करने जा रही हैं।एक अखबार से बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह कब और कैसे शादी करने जा रही है। वो भी कपिल शर्मा के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











