Just married दुल्हन बनी ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सुवर्णा 'पारुल चौहान', सिल्क साड़ी में खूबसूरत
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम में सुवर्णा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने टीवी एक्टर चिराग ठक्कर से मुंबई में शादी कर ली है। इसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आयी है।
आपको बता दें कि पारुल लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। करियर के लिहाज से उनकी झोली में ये रिश्ता क्या कहलाता है के सात बिदाई जैसे सुपरहिट शो भी है।

30 साल की उम्र में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि पारुल ने बेहद सादगी से शादी की है। उन्होंने मुंबई के एक मंदिर से शादी की। शादी के दिन वह सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की कई तस्वीरें सामवे आयी हैं। जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इस शादी में उनके करीबी दोस्त के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कास्ट भी दिखाई दी।
पारुल ने बिना किसी हंगामे के बेहद साधे तरीके से शादी करने का फैसला लिया। पारुल के पति चिराग भी व्हाइड बेस और गोल्डन वर्क शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वह जल्द ही मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications