'ये रिश्ता...' के नैतिक ने मनाली की हसीन वादियों में इस हीरोइन संग किया रोमांस, लोग बोले- 'ये नहीं सुधरेंगे...

 Karan Mehra Got Trolled

Karan Mehra Got Trolled: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जो कि काफी ज्यादा फेमस हो चुके हैं। लेकिन इस शो की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा से हुई थी। जिन्होंने अक्षरा और नैतिक का किरदार निभा कर काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि करण मेहरा काफी विवादों में रहे और वह अपनी पत्नी निशा रावत को लेकर भी काफ़ी सुर्खियों में रहे।

लेकिन एक बार फिर से करण मेहरा सुर्खियों में आ चुके हैं और वह हिमाचल प्रदेश में है। जहां पर मनाली में वह अपने दिन गुजार रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर हसीन वादियों से तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के दौरान वह एक खूबसूरत हसीना के साथ में नजर आए। जिसके लिए अब एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही है।

करण मेहरा की वायरल हो रही तस्वीरों पर उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है। लोग जमकर प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'तुम कभी भी नहीं सुधरोगे।' एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'लोगों को धोखा देकर तुम कभी भी खुश नहीं रह पाओगे।' लेकिन क्या आपको पता है की तस्वीर में नजर आ रही यह हसीना कौन है।

दरअसल करण मेहरा के साथ तस्वीर में नजर आ रही एक्ट्रेस इंद्रप्रीत कौर आनंद है। जो कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। दरअसल इन दिनों वह एक नए म्यूजिक वीडियो को शूट कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो के दौरान इंद्रप्रीत और करण मेहरा को रोमांस करते हुए देखा जाएगा। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि "सच्चे दोस्त कभी अलग नहीं होते... शायद दूरियां आ जाती है लेकिन दिल में कभी भी ऐसा नहीं होगा।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण मेहरा ने निशा रावत के साथ में साल 2012 में शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई। दोनों का एक बेटा भी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार आने लगी और साल 2021 में निशा रावल ने अपने पति करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। इसके बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X