Harshad Chopda: 'ये रिश्ता...' के अभिमन्यु एक दिन का कमाते हैं इतना, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

HARSHAD CHOPDA

Harshad Chopda Fees: मशहूर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा देश के लाखों दिलों की धड़कन हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट से लोगों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन उनके इसी हुनर की वजह से उनकी कमाई खूब होती है। आज हम आपको उनकी एक दिन की कमाई के बारे में बताएंगे।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रहे हैं हर्षद

एक तेज-तर्रार और कुशल अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने खुद को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अहम इंसान के रूप में खुद को स्टैंड किया है। अलग-अलग शो में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी हैं। हर्षद की असाधारण प्रतिभा और उनका पर्सनैलिटी की वजह से आज उनका फैन बेस इतना ज्यादा बढ़ गया है। इन दिनों, एक्टर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं।

हर्षद और प्रणाली की जोड़ी

हर्षद चोपड़ा इस शो में प्रणाली राठौड़ के साथ नजर आते हैं, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लाखों लोगों का दिल जी रही है। इनकी जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि लोग सोचने लगे कि ये जोड़ी असल जिंदगी में भी प्यार में है। लेकिन दोनों कई बार इस बात पर जोर दे चुके हैं कि हर्षद और प्रणाली सिर्फ एक दोस्त हैं और कुछ नहीं। हर्षद और प्रणाली के अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करिश्मा सावंत और जय सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

एक एपिसोड की फीस

ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए जाने जाने वाले हर्षद चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग और हाई डिमांड की वजह से हर एपिसोड की अच्छी खासी फीस लेते हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर शो में अपने रोल के लिए हर एपिसोड 60,000 रुपये से 70,000 रुपये चार्ज करते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। इसलिए, यह साबित होता है कि हर्षद शोबिज की दुनिया के भरोसेमंद एक्टर्स में से एक हैं।

हर्षद के टीवी शोज

हर्षद चोपड़ा ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' के साथ इंड'स्ट्री में अपनी शुरुआत की और कैडेट अली बेग के रोल के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में उन्हें 'उसूल भाई' कहा जाता था, क्योंकि उनका कैरेक्टर ईमानदार था। इसके बाद उन्होंने 'अंबर धारा', 'किस देश में है मेरा दिल', 'तेरे लिए', 'धर्मपत्नी', 'सौभाग्यवती भव', 'हमसफ़र' और 'बेपनाह' जैसे कई लोकप्रिय शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X