अक्षरा को मिले ईदी में सलमान खान

Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Akshara met Salman Khan on Eid
बैंगलोर। बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड में भी सलमान खान के फैन्स कम नहीं हैं। सलमान की एक बड़ी फैन हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी हिना खान। ईद के मुबारक मौके पर जहां सलमान अपनी फिल्म एक था टाईगर के प्रमोशन के लिए टॉलीवुड के सभी बड़े बड़े रियैलिटी शो जैसे डांस इंडिया डांस, इंडियन आईडल और झलक दिखला जा में नज़र आए वहीं अपनी ईदी के तौर पर अपनी फैन हिना के साथ हो लिये।

ईद का ये मुबारक त्यौहार हिना खान के लिए और भी मुबारक हो गया जब उन्हें उनके सपनों का राजकुमार सालमान खान मिले। सलमान को अपने सामने देख हिना ने ईद के एक दिन पहले ही अपनी ईद मना ली और सलमान से ईदी भी ले ली। हिना ने सलमान को देखकर कहा कि "मैं अपने घर वालों को जाकर बताउंगी कि मैं सलमान खान से मिली। मेरी ईद तो आज ही मन गई।"

सलमान ने भी अक्षरा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनके घर में ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल पसंद किया जाता है और अक्षरा का किरदार बहुत ही खूबी से निभाया गया है। सलमान खान के मुंह से अपनी तारीफ सुन हिना की ईद तो और भी मुबारक हो गई। और अपनी मुलाकात को खत्म कर जब सलमान जाने लगे तो हिना द्वारा ईदी मांगने पर सलमान ने कहा कि ईदी के तौर पर मैं ही आपके साथ चलता हूं।

सलमान तो वैसे ही अपने फैन्स की खूशियों का ख्याल रखते हैं और उनकी एक झलक को सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि टॉलीवुड के मशहूर कलाकार भी बेताब रहते हैं। सलमान को सामने देख हिना तो सांतवे आसमान पर पहुंच गईं और उन्हें सलमान संग सलमान के फैन्स काफी जल भी गए। लेकिन मानना पड़ेगा कि हिना की किस्मत वाकई बहुत अच्छी है ईद से पहले ही उन्हें अपना चांद नज़र जो आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X