ये रिश्ता की अक्षु का एक्टिंग सफर नहीं था आसान, 1 साल तक झेले रिजेक्शन और फिर हुआ कुछ यूं...

Pranali Rathore

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है। बता दें कि इस सीरियल में तीसरी पीढ़ी को दिखाया जा रहा है। इन दिनों लीड किरदार के तौर पर प्रणाली राठौड़ को अक्षरा के किरदार में देखा जा रहा है। दर्शकों द्वारा उन्हें काफी ज्यादा प्यार भी मिल रहा है। लेकिन आपको बता दें कि प्रणाली राठौर बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहती थी। लेकिन एक्टिंग का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उनके पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद ही अपनी एक्टिंग करियर में ध्यान दें। प्रणाली राठौर ने भी यही करने का फैसला लिया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गई।

प्रणाली ने ऑडिशन में झेले 1 साल तक रिजेक्शंस

लेकिन आपको बता दें कि मुंबई आने के बाद में उन्हें काफी रिजेक्शन देखने को मिले। ईटाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि "जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उससे 1 साल पहले तक मैंने कई सारे ऑडिशन दिए। मुझे पता था कि कहां-कहां पर ऑडिशन होते हैं और मैं वहां पर अकेले ट्रेवल नहीं कर पाती थी। जिस वजह से मेरी मम्मी मेरे साथ में जाती थी। मैं मुंबई में नई थी और बच्ची भी थी। इसीलिए रविवार को हम एक लोकेशन से दूसरी लोकेशन पर जाते थे और ऑडिशन देते थे। पूरे 1 साल तक यही सिलसिला चलता रहा।"

प्रणाली के माता-पिता ने दिया सपोर्ट

प्रणाली राठौड़ ने इसी इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि "मैंने अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत की और मैं रिजेक्ट हो गई। इसी वजह से मैं काफी दुखी भी हो जाती थी और डिमोटिवेट भी हो जाती थी। 1 साल खूब मेहनत करने के बाद में मुझे लगा कि यह इंडस्ट्री मेरे लिए नहीं बनी है। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे कभी भी गिव अप करना नहीं सिखाया। रिजेक्शन से तो बिल्कुल भी नहीं।"

प्रणाली ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद

प्रणाली राठौड़ ने आगे यह भी बताया कि "मेरे माता-पिता ने मुझे कहा कि गिवअप ना करो, इससे सीखो और खुद की कमियों को ठीक करो। अगर तुम्हें सच में एक एक्ट्रेस बनना है तो इन रिजेक्शन को पॉजिटिव वे में लो। इस मोटिवेशन के लिए मैं अपने माता-पिता और अपने पूरे परिवार को शुक्रिया कहोगी और अब मैं बहुत ही आगे आ चुकी हूं।"

अक्षरा का किरदार निभा रही हैं प्रणाली राठौर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में प्रणाली राठौर, अक्षरा का किरदार निभा रही हैं और दर्शकों द्वारा भी उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह 13 साल बड़े एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस करती हुई भी नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों शो के अंदर अलग ही ट्रैक चलता हुआ नजर आया। इन दिनों प्रणाली को मशहूर एक्टर अजय के साथ में देखा जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: pranali rathore television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X