..................... ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट | ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ fame actress Vaishali Thakkar commits suicide in Indore - Hindi Filmibeat

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ’ फेम एक्ट्रेस Vaishali Thakkar ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट

yeh-rishta-kya-kehlata-hai-fame-actress-vaishali-thakkar-commits-suicide-in-indore

मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है और बिग बॉस जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर [Vaishali Thakkar] ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वैशाली पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं, जहां उनके घर में उनकी लाश मिली है। इस खबर से उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग शोक में हैं।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और मीडिया रिपोर्ट्स ने मुताबिक, शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। वैशाली ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि वैशाली उज्जैन शहर के महिदपुर की रहने वाली हैं, जो पिछले एक साल से इंदौर में रह रही हैं।वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

इस शो के बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत जैसे शोज में नजर आई थीं। वैशाली की सुसाइड की खबर पर टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी अफसोस जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस वैशाली के जाने पर दुख जता रहे हैं। सभी इस घटना के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह रही थी कि वैशाली ने इस तरह का कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X