'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री नेहा सरूपा ने अपने मंगेतर करण बबानी से की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस नेहा सरुपा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बबानी से बड़े ही धूमधाम के साथ शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करके फैंस को गुड न्यूज़ दी है।
बता दे एक्ट्रेस कई सालों से करण बबानी को डेट कर रही थी, और 2022 में अपने रिश्ते को उन्होंने ऑफिशियल कर दिया था। और नेहा सरूपा ने 16 फरवरी 2023 को अपने सपनों के राजकुमार करण बबानी के साथ शादी कर ली है।
शादी में कपल के लुक की बात करें तो, शादी के लिए नेहा ने एक क्रिस्टल-एम्बेडेड लहंगा-चोली पहना था, जिसे उन्होंने एक शीयर घूंघट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड से सजी डायमंड ज्वेलरी के साथ जोड़ा था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक मांग टीका, एक माथा पट्टी और एक गुलाबी चूड़ा शामिल था।
इससे पहले एक्ट्रेस ने हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन की भी तस्वीर साझा की थी। मेहंदी इवेंट के लिए नेहा ने ग्रीन लहंगे के साथ मैचिंग चोली और दुपट्टा पहना था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था और इस दौरान वह बेहद ग्लैमरस दिखी थीं।
24 जनवरी 2023 को नेहा सरूपा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक क्रूज पर अपनी भव्य बैचलर पार्टी का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में नेहा अपनी बेस्टीज़ के साथ पोज देती हुई, और इसे पूरी तरह से सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











