ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler: नायरा की ऐसी हरकत, कार्तिक को गहरा सदमा, महा ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी एक बार फिर लव स्टोरी पर आ गई है। दर्शक बैक टू बैक तीसरी बार कार्तिक और नायरा को रोमांस करता हुआ देखेंगे। जहां पिछली बार अपनी भाई की मौत के कारण कार्तिक नायरा को माफ करने के लिए तैयार नहीं था। जो कि तलाक पर आकर खत्म हुआ।
वहीं दोबारा दोनों की शादी के बाद बच्चे को कहानी से जोड़ा गया। अब दोबारा शो की स्टोरी नायरा और कार्तिक की अधूरी प्रेम कहानी से शुरू की जाएगी। एक फ्रेश लव स्टोरी दर्शकों को देखने मिलेगी।फिलहाल आप देख रहे हैं कि नायरा अपनी याददाश्त खो बैठी हैं। उसे अपना नाम तक याद नहीं है। ये जानकर कार्तिक को गहरा झटका लगा है।

नक्ष अपनी बहन नायरा की ऐसी हालत का जिम्मेदार कार्तिक को मानता है। नक्ष चाहता है कि कार्तिक पूरी तरह से नायरा की जिंदगी से दूर चला जाए। लेकिन आने वाले एपिसोड में फैंस के लिए सिर्फ ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications