अक्षरा के डुग्गु को खो दिया दद्दा जी ने!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
स्टार प्लस के सेबसे पसंदीदा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मेन लीड रोल अक्षरा के बेटे नक्श यानी डुग्गु को नैतिक के दद्दू ने खो दिया। आज नैतिक अपने डुग्गु को ढूंढ़ तो लाएगा लेकिन क्या दद्दा जी के प्रति अक्षरा जो गुस्सा है वो कम होगा? अपने बेटे को खो देने का दुख सह रही अक्षरा इतना परेशान हुई कि उसके दिल में दद्दा जी के लिए जो सम्मान और प्यार था वो कहीं खो गया।

अक्षरा ने नैतिक से भी कहा कि आखिर दद्दा जी इतनी बड़ी गल्ती कैसे कर सकते हैं। क्योंकि दद्दा जी तो परिवार में सबसे बड़े हैं और उनके हाथों नक्श का खो जाना वाकई एक बहुत बड़ी गलती है। दूसरी तरफ नैतिक की मां यानी गायत्री भी दद्दा जी की इस लापरवाही से काफी नाराज है और सीधे तो नहीं लेकिन बार बार दद्दा जी को अपने पोते नक्श को गुम कर देने के लिए दोषी ठहरा रही है।

गायत्री जी का कहना है कि अब तक उनके परिवार ने बहुत बड़ी बड़ी मुश्किलों का सामना किया है लेकिन इस मुश्किल के सामने बाकी मुश्किलें कुछ भी नहीं थीं। नक्श को खो देना बहुत बड़ी गल्ती है और वो दद्दा जी से इस बात को लेकर काफी नाराज हैं। दद्दा जी खुद भी काफी दुखी हैं और बार बार खुद की गल्ती को स्वीकार करके अक्षरा और नैतिक से माफी भी मांग रहे हैं। जब नैतिक डुग्गु को ढूंढ़ कर लाता है तो सभी काफी खुश हो जाते हैं लेकिन दद्दा जी गुड्डू को अपने हाथों में लेने से भी डर जाते हैं। वो गुड्डू से भी माफी मांगते हैं को वो उसका ध्यान नहीं रख सके।

अब अक्षरा और दद्दा जी के बीच जो दरारा आई है क्या वो दूर हो पाएगी क्या नैतिक अक्षरा को समझा पाएगा कि दद्दा जी ने गलती से ये गलती हो गई और वो दोबारा ऐसा नहीं करेंगे? क्या अक्षरा माफ कर पाएगी दद्दा जी को? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आज रात 9:30 पर देखें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X