टीवी RECORD: शाहरूख - सलमान की फिल्मों से कहीं आगे हैं ये सीरियल
शाहरूख खान की डीडीएलजे ने हाल ही में 1000 वीक पूरे होने का जश्न मनाया। ऐसे ही कुछ फिल्में हैं जो लगातार सिनेमाघरों में लगी रहती हैं। लेकिन इन सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ा है कुछ टीवी सीरियलों ने जो लगातार कई सालों से आ रहे हैं।
हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है ने 2000 एपिसोड पूरे किए। और इसी के साथ शो उन चंद सीरियलों में शामिल हो गया जिन्हें दर्शक बहुत प्यार करते हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा डेली सोप है।
[[शाहरूख-काजोल से लेकर अक्षय रवीना तक सब रह गए फीके...इनके आगे!]]
हालांकि अगर साल गिने जाएं तो क्योंकि सास 8 सालों तक चला था जबकि ये रिश्ता 6 सालों से आ रहा है। लेकिन एपिसोड संख्या में क्योंकि सास पीछे छूट चुका है।
इसकी वजह है कि उस दौर में स्टार प्लस पर सोमवार से गुरूवार तक सीरियल आते थे जबकि अब सोमवार से शनिवार तक। जानिए टीवी पर चलने वाले सबसे ज़्यादा सीरियल जो कई सालों से चल रहे हैं, या कई सालों तक चले -


Click it and Unblock the Notifications