ये रिश्ता क्या कहलाता- भाभी मां ने किया अक्षरा को घर से बाहर!
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर आम घर की तरह मुश्किलें आती हैं लेकिन घर के सदस्य साथ मिलकर उन मुश्किलों को सह जाते हैं। परिवार अगर साथ हो तो इंसान बड़े से बड़ी मुश्किल को भी सह जाता है। लेकिन ये कैसी मुसीबत आई है जब घर की चहेती बहू अक्षरा को ही भाभी मां ने घर से बाहर निकाल दिया।
असल में दादू की तबियत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा पर वो कोमा में चले गये। दादू के कोमा में जान के बाद भाभी मां उन्हें ठीक करने के लिए एक बाबा के पास गयीं जिन्होंने एक जड़ीबूटी दी और कहा अगर दादू ये पियेंगे तो ठीक हो जाएंगे।
शाहरुख को बाहों में उठा दौड़ गये रित्विक
अक्षरा डॉक्टर के कहने पर दादू को वो जड़ी बूटी पिलाने से मना कर देती है और दादू की तबियत और खराब हो जाती है। भाभी मां कहती हैं कि अगर दादू को कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदार अक्षरा होगी। दादू की तबियत और खराब हो जाती है और डॉक्टर कहते हैं कि उनके बचने की उम्मीद बहुत कम है।
भाभी मां ये सुनकर अपने आप को रोक नहीं पातीं और अक्षरा को घर से बाहर निकाल देती हैं। अब आगे देखते हैं आखिर दादू की तबियत ठीक होती है या फिर भाभी मां को अकेला छोड़ वो चले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
