[टेलीविजन] जिस तरह फिल्मों में परदे पर लगे रहने का रिकॉर्ड है वैसे ही सीरियलों में चलते रहने का। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, शोले, हम आपके हैं कौन कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने सबसे अधिक समय तक सिनेमाघर में टिके रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
वैसे ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा डेली सोप है। लेकिन अब ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है ये रिश्ता क्या कहलाता है ने। हालांकि अगर साल गिने जाएं तो क्योंकि सास 8 सालों तक चला था जबकि ये रिश्ता 6 सालों से आ रहा है। लेकिन एपिसोड संख्या में क्योंकि सास पीछे छूट चुका है।
इसकी वजह है कि उस दौर में स्टार प्लस पर सोमवार से गुरूवार तक सीरियल आते थे जबकि अब सोमवार से शनिवार तक। जानिए टीवी पर चलने वाले सबसे ज़्यादा सीरियल जो कई सालों से चल रहे हैं, या कई सालों तक चले -
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का ये शो 2009 से चल रहा है और 1800 से ऊपर एपिसोड पूरे कर चुका।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्टार प्लस का ये शो 2000 से 2008 तक चला था। कुल एपिसोड - 1833
कहानी घर घर की
स्टार प्लस पर ये शो 2000 से 2008 तक चला था। कुल एपिसोड - 1661
कसौटी ज़िंदगी की
ये शो 2001 से 2008 तक चला था। कुल एपिसोड - 1423
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
सब टीवी का ये शो 2008 से आज तक चल रहा है।
बालिका वधू
बालिका वधू 2008 से आज तक चल रहा है।
कुमकुम
कुमकुम प्यारा सा बंधन स्टार प्लस का धमाकेदार शो था जो 2002 से 2009 तक चला था।
सीआईडी
सीआईडी तो 1998 से चल रहा है और आज तक सबका फेवरिट है।
एफआईआर
यूं ही चंद्रमुखी चौटाला सबकी फेवरिट नहीं बनी। ये सीरियल 2006 से 2015 तक चला था, 1323 एपिसोड के साथ!
तस्वीरों में RAIN ROMANCE
तस्वीरों में टीवी का RAIN ROMANCE---->[शाहरूख-काजोल से लेकर अक्षय रवीना तक सब रह गए फीके...इनके आगे!]


Click it and Unblock the Notifications