..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Shivangi Joshi OTT Debut YRKKH Fans Excited - Hindi Filmibeat

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से मिला फेम, टीवी की बनी क्वीन, अब ओटीटी पर मचाने जा रहीं धमाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Shivangi Joshi

YRKKH Fame Shivangi Joshi OTT Debut: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कई सारी हसीनाओं का करियर आसमान छू चुका है। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर प्रणाली राठौर और अब अभीरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला भी शामिल है। लेकिन आपको बता दें कि हिना खान के अलावा शिवांगी जोशी ने नायरा के किरदार में शो से काफी सुर्खियां बटोरी।

आलम कुछ ऐसा था कि शिवांगी जोशी को आज भी घर-घर में नायरा के नाम से ही जाना जाता है। हालांकि आपको बता दें कि अब शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। कुछ खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी अब टीवी के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार है।

खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टर करण वाही के साथ में देखा जाने वाला है। दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी और इसके लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल शिवांगी और करण की जोड़ी को अमेजन मिनी की पॉपुलर सीरीज 'कपल गोल्स' के पांचवें सीजन में देखा जाएगा।

करण वाही को इस वेब सीरीज में स्पेशल अपीयरेंस देख देते हुए देखा जाएगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इससे पहले शिवांगी जोशी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थी। दरअसल उन्हें के को एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप और सगाई की खबरें आ रही थी। जो कि पूरी तरीके से गलत साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X