'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ दुबई पहुंचीं शिवांगी जोशी, रेत में करवाया बोल्ड फोटोशूट-PICS
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने हाल में ही इस शो को अलविदा कह दिया। शिवांगी जोशी के शो छोड़ने के बाद वह खासा चर्चा में आईं। लेकिन शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी फिलहाल दुबई में एन्जॉय कर रही हैं।
शिवांगी जोशी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। शिवांगी जोशी रेत में हॉट फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। अपने बोल्ड अवतार से शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस उनके इस सेक्सी लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी अपने दोस्त आद्विक महाजन के साथ पहुंची हैं। बता दें टीवी अभिनेता आद्विक महाजन और उनकी पत्नी नेहा दोनों ही काफी मशहूर हस्तियां हैं। शिवांगी और नेहा व आद्विक तीनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

ग्लैमरस अवतार
दुबई से इस तरह की ढेर सारी बोल्ड तस्वीरें शिवांगी जोशी ने शेयर की है। शिवांगी शानदार पोज देती दिख रही हैं।

पॉपुलैरिटी
शिवांगी जोशी टीवी सितारों में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

बिग बॉस 15 के चलते सुर्खियों में आईं
हाल में ही बिग बॉस 15 के चलते शिवांगी जोशी चर्चा में आई थीं। खबरें थीं कि शिवांगी जोशी को बिग बॉस 15 से ऑफर आया लेकिन शिवांगी ने करोड़ों रुपये का ऑफर ठुकरा दिया।

नायरा और कार्तिक दोनों ने छोड़ा शो
नायरा यानी शिवांगी जोशी और कार्तिक के रोल निभाने वाले मोहसिन खान दोनों ने ही ये रिश्ता क्या कहलाता है शो को छोड़ दिया।

क्या किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में दुबई पहुंची हैं शिवांगी जोशी
चर्चा है कि नए प्रोजेक्ट के चलते शिवांगी जोशी दुबई पहुंची हैं। हालांकि खुद शिवांगी ने इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।
शिवांगी जोशी की सेक्सी डांस वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











