श्वेता तिवारी से सीखी एक्टिंग, व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे घर-घर में बनाई पहचान, अब कहां है ये रिश्ता की नंदिनी?

YRKKH Nandini Aka Nidhi Uttam Struggle Story: कई सारी टीवी अभिनेत्रियां ऐसी होती है जो कि एक वक्त पर काफी फेमस हो जाती है और फिर अचानक से पर्दे से दूरी बना लेती है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आज हम आपको 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नंदिनी का किरदार निभा चुकी निधि उत्तम के बारे में बताने वाले हैं।
निधि उत्तम ने वैसे तो अपने करियर में कसौटी जिंदगी की और कस्तूरी जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव भी देखें। उन्होंने जोश टॉक के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि वह कानपुर के रहने वाली एक किसान की बेटी है। किसान परिवार से होने के चलते उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्टिंग में आ पाएंगी।
हालांकि निधि उत्तम की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब वह पहली कक्षा में थी तो उनके पिता को कैंसर हो गया और हर दिन इसके चलते उनका दिल टूटता था। जैसे-तैसे उन्होंने 12वीं पास की और वह मुंबई आ गई थी। फिर एक दिन एक रिलेटिव ने उनको बच्ची का फोटो शूट करवाने के लिए अप्रोच किया और निधि ने भी उनकी मदद कर दी।
जब निधि उत्तम उस बच्ची का फोटोशूट करवाने के लिए गई तो उनको खुद कस्तूरी शो में लीड किरदार ऑफर हो गया। जबकि उनके एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। फिर भी वह लगातार जो भी काम मिलता वह कर लेती। बाद में निधि उत्तम को 'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता तिवारी की पोती का किरदार मिला। जहां पर एक्ट्रेस ने बताया था कि श्वेता ने उन्हें एक्टिंग सिखाने में मदद की थी।
बाद में निधि उत्तम ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नंदिनी के रोल के लिए ऑडिशन दिया। एक्ट्रेस ने कहा था कि "मैं सिर्फ इकलौती आर्टिस्ट थी जिसे इसके लिए ऑडिशन दिया था। इसमें एक ऐसी लड़की का किरदार निभाना था जिसको व्हीलचेयर पर बैठे रहना था या फिर बैसाखी से चलना था। जो कि आम लोगों की तरह चल फिर नहीं पाती थी।" निधि उत्तम ने सीरियल में 10 सालों तक काम किया।
निधि उत्तम का करियर सिर्फ टेलीविजन तक ही नहीं रहा बल्कि उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस को थप्पड़ फिल्म में देखा गया था और अब वह काफी लंबे वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि आपको बता दें कि वह अभी भी अच्छी फिल्मों और शोज की तलाश है। सोशल मीडिया पर निधि उत्तम को अक्सर एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications