..................... Yeh rishta kya kehlata hai actress Naira aka Shivangi Joshi may engaged soon with Kushal Tandon - Hindi Filmibeat

'ये रिश्ता...' की नायरा बनने जा रहीं दुल्हन? 14 साल बड़े एक्टर संग सगाई को तैयार!

shivangi joshi

अक्सर फिल्मों या टीवी सीरियल्स में काम करने वाले हीरो-हीरोइन को लेकर अफेयर की चर्चा होने लग जाती है। ये काफी आम हो चुका है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है।

दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें 'बरसातें- मौसम प्यार का' सीरियल में लीड किरदार निभाते हुए देखा गया था। अब न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि कपल एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस है और सगाई भी करने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन सीरियल 'बरसातें' के सेट पर एक दूसरे से प्यार करने लग गए थे। इसके बाद लगातार एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है और इसको एक नया मुकाम देना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सगाई की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

इसी के अलावा शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन दोनों ही प्राइवेट लोग हैं। वह अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से बचा कर रखना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सीरियल में भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और अब यह शो ऑफएयर हो चुका है। हालांकि इससे पहले रणदीप राय और मोहसिन खान के साथ में एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है।

Read more about: shivangi joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X