ये रिश्ता की मोहिना कुमारी के परिवार के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल से कहा- सो नहीं सकती !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना सिंह और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मोहिना की हाल ही में शादी हुई है। वह अपने ससुराल ऋषिकेश में रह रही थीं। वहीं अब कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें वहीं के एम्स में एडमिट किया गया है। मोहिना के पूरे परिवार को कोरोना हो गया है।
इसकी शुरुआत उनकी सास अमृता रावत से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहिना के ससुर सतपाल और बाकी के सदस्यों की भी कोरोना जांच की। जिसके बाद कुल मिलाकर 41 लोगों के सैंपल की जांच के लिए भेजे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली है।

इनमें से अब कुल मिलाकर 21 लोगों को संक्रमित पाया गया है। देर रात अस्पताल से फैंस के बीच मोहिना ने कोरोना के दर्द को साझा किया है। अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर मोहिना ने अस्पताल से बताया है कि इस वक्त उनकी हालत कैसी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications