अक्षरा के शादी करते ही मां-पापा ने किया तलाक का ऐलान! 15 सालों बाद तोड़ा पति से रिश्ता बोलीं- दुआ करुंगी...

Lataa Saberwal Announces Separation: टेलीविजन एक्ट्रेस लता सभरवाल ने सोशल मीडिया पर अभिनेता पति संजीव सेठ सेपरेशन का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया है। लता सभरवाल और संजीव सेठ की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी दोनों कई रियलिटी शोज में भी साथ में दिखाई दिए। वहीं ऐसे में पति से अचानक तलाक का ऐलान कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है।
लता सभरवाल ने सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशियल बयान जारी करते हुए लिखा, "एक लंबी चुप्पी के बाद मैं ये ऐलान करती हूं कि मैं (लता सभरवाल) अपने पति (संजीव सेठ) से अलग हो चुकी हूं। मुझे एक प्यारा सा बेटा देने के लिए मेरे मन में उनके लिए बहुत आभार है। मैं दुआ करती हूं कि उनकी आगे की जिंदगी खुशियों से भरी रहे। सभी से विनम्र प्रार्थना है कि मेरी और मेरे परिवार की शांति का ख्याल रखे और इस मुद्दे पर कोई भी सवाल करने के लिए कोई कॉल ना करें।"
लता सभरवाल का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस का इस पोस्ट से दिल टूट रहा है। हालांकि अभी तक लता सभरवाल या संजीव सेठ किसी ने भी अपने अलग होने के कारण का खुलासा नहीं किया है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही लता सभरवाल और संजीव सेठ दोनों ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में बतौर पति-पत्नी अक्षरा के माता पिता के किरदार में दिखाई दिए थे। लता सभरवाल और संजीव सेठ की उम्र में भी काफी फासला रहा है। लता संजीव से 14 साल छोटी हैं।
अपनी एक्टिंग के सबके दिलों में राज करने वाली लता सभरवाल आज 49 की उम्र में भी ऐसी लगती हैं जैसे अभी अभी 26 की हुई हों। लता सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत स्किन के घरेलू नुस्खे फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












