'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन, कोरोना वायरस से लड़ रही थीं जंग

देश में अभी भी बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कुछ इससे चपेट से निकलकर स्वस्थ हो रहे हैं, जबकि कई अपनी जिंदगी हार बैठे। टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना से लड़ाई हार गई और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। नवंबर के अंत में ही दिव्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

Recommended Video

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' Actress Divya Bhatnagar का कोरोना से हुआ निधन | Filmibeat

दिव्या को मुंबई के गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल (SRV Hospital) में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर कई दिनों तक रहने के बाद, अभिनेत्री इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं।

Divya Bhatnagar

रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे उन्होंने आखिरी सांसे लीं।

दिव्या के निधन पर शोक जताते हुए देवोलीना भट्टाचार्य ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी। दीवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिससे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है तुम्हारे लिए जिंदगी बहुत मुश्किल थी। लेकिन अब तुम बहुत सही जगह होगी अपने सारे दुख, दर्द से दूर। मैं तुम्हें मिस करूंगी दिवू। तू भी जानती थी कि मैं तुझे कितना प्यार करती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तुम्हारी बहुत याद आएगी। आई लव यू।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X