परिवार से बगावत कर बनी एक्ट्रेस, बिन बताए भाग आई थी मुंबई, आज कर रही टीवी से लेकर ओटीटी पर राज

YRKKH Akshara Aka Hina Khan Struggle: पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अक्षरा के किरदार में फेमस हुई हिना खान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस शो से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और आज हम आपको उनके स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने इस शो में बेटी से लेकर बहू और मां तक का किरदार निभाया।
हिना खान को इस शो में इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि आज भी उन्हें अक्षरा के नाम से ही जाना जाता है। लेकिन एक्टर बनना हिना खान के लिए इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने इसके लिए अपने घर पर भी बगावत की। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि उनके परिवार बिल्कुल भी नहीं चाहता था कि वह एक्ट्रेस बने।
दरअसल हिना खान एक रूढ़िवादी कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती है। जहां पर एक्टिंग को लेकर किसी को भी कुछ भी नहीं पता होता है। यहां तक कि उनके घर में किसी की भी लव मैरिज भी नहीं हुई थी। लेकिन हिना खान ने अपने जीवन में वो सब कुछ किया जो उनके परिवार में कभी हुआ नहीं था। हालांकि इसके चलते उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
हिना खान ने इस पर खुलासा करते हुए बताया कि उनके परिवार बहुत ज्यादा सख्त था और उन्हें पढ़ने के लिए दिल्ली तक नहीं भेजा था। जैसे-तैसे उन्होंने अपने पिता को मनाया था।लेकिन जब अभिनेत्री दिल्ली आई तो उनके दोस्त ने ऑडिशन देने के लिए कहा। ऑडिशन में उन्हें चुन लिया गया। एक्ट्रेस को लीड किरदार मिला और फिर वह अपने माता-पिता को बिना बताए मुंबई आ गई।
मुंबई पहुंचते ही हिना खान ने शूटिंग शुरू की और हिम्मत करके अपने माता-पिता को बताया। लेकिन उनका परिवार काफी गुस्सा हुआ और उनके रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता के साथ में सारे रिश्ते खत्म कर दिए। लेकिन जब उनका सीरियल काफी फेमस हो चुका था तो उनके पिता मान गए और इसके लिए भी राजी हो गए थे।
भले ही हिना खान के पिता राजी हो गए थे लेकिन फिर भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही थी। उनकी मां एक्टिंग के फिर भी खिलाफ रही। जब एक्ट्रेस मुंबई आ गई थी तो उसके बावजूद भी उनकी मां से उनके झगड़ा हुआ करते थे। हालांकि अभिनेत्री ने अपना हुनर दिखाया औरअपने परिवार को राजी किया। अभी तक वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे शोज में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











