एयरलाइंस की नौकरी छोड़ हीरोइन बनने निकली ये रिश्ता की एक्ट्रेस, अब बिग बॉस में मचाएंगी धमाल?

Karishma Sawant Bigg Boss OTT 3: हाल ही में यह खबर सामने आई है कि सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। जल्दी ही बताया जा रहा है कि मई महीने में बिग बॉस ओटीटी आने वाला है। खबरों के अनुसार शो को 15 मई से शुरू किया जाएगा। जिसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
दर्शकों के बीच में अब यह चर्चा हो रही है कि आखिरकार बिग बॉस ओटीटी 3 में कौन से सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। लेकिन अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि एक अभिनेत्री का नाम इस लिस्ट के लिए सामने आया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आरोही का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री करिश्मा सावंत की।
दरअसल आपको बता दे की हाल ही में करिश्मा सावंत से एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने पॉजिटिव रिएक्शन दिया और कहा कि उन्हें मौका मिलेगा तो वह इसको जरूर करना चाहेंगी। हालांकि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि वह एक वक्त पर एयरलाइन कंपनी में फ्लाइट अटेंडेंट का काम किया करती थी।
लेकिन करिश्मा सावंत का इस नौकरी को करने में बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा था। वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और मुंबई आ गई। यहां पर आते ही उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में काम करने का मौका मिला और इससे उन्होंने डेब्यू किया।
करिश्मा सावंत ने आरोही के किरदार में घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। हालांकि अभी तो यह उनके स्टारडम की शुरुआत है। अगर ऐसे में उन्हें बिग बॉस जैसे बड़े शो में देखा जाएगा तो उनकी पापुलैरिटी में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि वह बिग बॉस में नजर आएंगी भी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











