रातों-रात शो से बाहर कर दिए गए इतने एक्टर्स, इन वजहों से परेशान होकर शो के डायरेक्टर ने उठाया इतना बड़ा कदम

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Update: राजन शाही के शोज आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक तरफ अनुपमा है जो लगातार trp चार्ट्स पर हमेशा नंबर वन पर बना रहता है वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है भी टॉप 5 में नजर आ ही जाता है। इस बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) के एक्टर्स शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को उनके गैर-पेशेवर बर्ताव के चलते बर्खास्त कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही टेलीविजन जगत में हलचल मच गई है और हर कोई इस खबर पर अपनी बात रख रहा है।
हाल की कुछ घटनाओं ने प्रोडक्शन हाउस को अरमान की भूमिका निभाने वाले शहजादा धामी और रूही की भूमिका निभाने वाली प्रतीक्षा होनमुखे के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया है।
वर्क एथिक्स को लेकर शहजादा पहले दिन से सीरियस नहीं थे। क्योंकि वह लगातार नखरे दिखाते थे और प्रोडक्शन टीम के साथ बदतमीजी करते थे। मुद्दे को सुलझाने की कोशिशों के बावजूद, उनका बुरा बर्ताव जारी रहा। प्रतीक्षा, जो प्रोडक्शन हाउस में एक न्यूकमर एक्ट्रेस थीं, कैरेक्टर की जरूरत के हिसाब से उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही थीं।
शहजादा ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक में अरमान पोद्दार की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि प्रतीक्षा ने रूही पोद्दार की भूमिका निभाई और ऐसा लगता है कि कुछ ही घंटों में निर्माताओं को रूही और अरमान का रिप्लेसमेंट भी मिल गया। रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कुछ ही घंटे पहले, रोहित पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई रूही, गर्विता साधवानी के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इससे पहले मोहित मलिक और सयाली सालुंखे स्टारर बातें कुछ अनकही सी में मृणाल सूद की भूमिका निभाई थी। नए अरमान और रूही की पहली झलक काफी रोमांटिक है जो ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा ट्रैक से अलग है। रोहित पुरोहित द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अरमान रूही को प्यार से देख रहे हैं। वह उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रहे हैं। कैप्शन में, रोहित ने सिर्फ शो का नाम लिखा और एक लाल दिल वाला इमोटिकॉन दिया।


Click it and Unblock the Notifications











