ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर सचिन त्यागी कोरोना पॉज़िटिव, सेट पर कई लोग निकले पॉज़िटिव, शूटिंग बंद
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन त्यागी कोरोना पॉज़िटिव निकले हैं। वहीं सेट पर कई और लोग भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं और माना जा रहा है कि फिलहाल शो की शूटिंग तत्काल रूप से बंद करनी पड़ेगी।
इस समय सचिन का प्लॉट शो का फोकस है जहां वो पागल हो चुके हैं और उनका बेटा कार्तिक (मोहसिन खान) उनका ख्याल रख रहा है।

हालांकि जब सचिन से बॉलीवुड लाईफ ने इस बारे में बात करनी चाही तो सचिन ने बात करने से साफ मना कर दिया और कहा कि आप इस बारे में प्रोडक्शन से जानकारी ले लीजिए।
गौरतलब है कि कोरोना के समय में फिल्म और टीवी जगत को बेहद कड़े नियमों के साथ शूटिंग का आदेश दिया गया था। लेकिन लाख सावधानी बरतने के बावजूद, एक्टर्स और क्रू कोरोना से बच नहीं पा रहे हैं।
sachin tyagi yeh rishta kya kehlata hai corona positive सचिन त्यागी ये रिश्ता क्या कहलाता है कोरोना पॉज़िटिव


Click it and Unblock the Notifications