करण मेहरा के सपोर्ट में आए को-स्टार रोहन मेहरा, 'उन्होंने कभी ऊंची आवाज में बात तक नहीं की'
ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। सोमवार को इस सिलसिले में एक्टर करण मेहरा को अरेस्ट भी किया गया हालांकि उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। इस पूरे मामले पर करण मेहरा के दोस्त और को-स्टार रोहन मेहरा ने इस पर रिएक्शन दिया है।
स्पॉटबॉय के साथ इंटरव्यू में रोहन मेहरा ने कहा कि वह 5 सालों से करण को जानते हैं लेकिन उनकी कभी तेज आवाज भी नहीं सुनी है। रोहन ने इंटरव्यू में कहा कि वह करण मेहरा की पर्सनल लाइफ के बारे में कोई कमेंट करना नहीं चाहते हैं लेकिन वह उनके व्यवहार से परिचित है। वह शांत स्वभाव के लड़के हैं। जो कि बिग बॉस जैसे चिल्लम चिल्ली वाले शो में भी काफी शांत रहा करते थे।

रोहन ने कहा कि वह इस बारे में सुनकर काफी हैरान हैं। लेकिन मैं उन्हें जानता हूं वह अच्छे इंसान है। वह सेट पर भी कभी ऊंची आवाज में बात नहीं किया करते थे, वह सबके साथ रिस्पेक्टफुल रहते हैं। बता दें करण मेहरा और रोहन मेहरा ने साथ में ही ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम किया है।
करण मेहरा जहां नैतिक के किरदार में नजर आए तो वहीं रोहन नैतिक के बेटे के रोल में दिखे। दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं और साथ में काम भी करते आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











