ये रिश्ता क्या कहलाता है- अक्षरा के महराज जी का अकस्मात निधन!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Rakesh Diwana passed away
स्टार प्लस के हिट पारिवारिक शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के ससुराल में रसोई का काम देखने वाले महाराज जी जिनका असली नाम राकेश दिवाना है का आज सुबह निधन हो गया। महाराज जी ने हाल ही में अपने मोटापे को कम करने के लिए एक ऑपरेशन कराया था और ऑपरेशन के ठीक बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे कोई बड़ी परेशान की बात नहीं है। लेकिन तीन दिन तक आईसीयू में रहने के बाद उन्हे वेंटिलेटर पर लिटा दिया गया और उसके बाद आज सुबह ही डॉक्टरों ने राकेश की बेटी शिवानी से कहा कि उनके पिता का मस्तिष्ट डैमेज हो गया है। इस खबर शिवानी काफी हैरान और दुखी हुईं क्योंकि उन्हें ऑपरेशन से पहले बताया गया था कि ये मामूली सा ऑपरेशन है और उनके पिता जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

शिवानी ने मीडिया को बताया जहां तक मुझे पता है बारिएट्रिक सर्जी एक बहुत ही मामूली सर्जरी है ये कोई बहुत गंभीर या क्रिटिकल सर्जरी नहीं है। ये सिर्फ वजन कम करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। पापा का ऑपरेशन करने से पहले डॉक्टर बहुत ही कॉंफिडेंट थे कि ये सर्जी बहुत ही आसानी से हो जाएगी और किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं होगी। 23 अप्रैल को हमने पापा की सारी रिपोर्ट्स के साथ पापा को अस्पताल में एडमिट किया और डॉक्टरों पर भरोसा करके कहा कि वो सर्जरी की तैयारी करें। लेकिन सर्जरी के तुरंत बात ही पापा को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों ने कि कहा कि कुछ परेशानियां हैं लेकिन ये दो तीन दिन में ठीक हो जाएंगी। हमने फिर डॉक्टरों पर भरोसा किया। लेकिन पापा सर्जरी के तीन बाद तक ठीक नहीं हुए।

फिर मुझे कुछ अजीब सा लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है पापा को। कल जब मैं अस्पताल पहुंची तो पापा को वेंटिलेटर पर देखा मुझे तब और हैरानी हुई और आज सुबह ही डॉक्टरों ने मुझसे बोला कि पापा का दिमाग डैमेज हो गया है। मुझे ये सबकुछ बहुत ही अजीब और गलत लग रहा है। कहीं ना कहीं कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि पापा के निधन के बाद अस्पताल ने मुझसे किसी भी चीज का पैसा नहीं मांगा, ना ही एंबुलेंस का ना ही किसी और चीज का। हमने पापा की सर्जरी का अमाउँट पहले ही दे दिया था लेकिन उसके बाद किसी भी तरह के चार्जेस अस्पताल ने नहीं मांगे। मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि एक छोटे से ऑपरेशन से इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

ज्ञात हो कि शिवानी इससे पहले पांच साल पहले अपनी मां भी खो चुकी हैं। अब अपने पिता को खोने के बाद शिवानी काफी दुखी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X