..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु को पता चली अबीर की सच्चाई, कैसे करेंगे अक्षरा- अभिनव इन सिचुएशन को हैंडल? Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Abhimanyu comes to know Abir's truth, how will Akshara- Abhinav handle this situation? - Hindi Filmibeat

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु को पता चली अबीर की सच्चाई, कैसे करेंगे अक्षरा- अभिनव इन सिचुएशन को हैंडल?

yeh-rishta-kya-kehlata-hai-abhimanyu-comes-to-know-abir-truth-how-akshara-abhinav-handle-situation

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टेलीविजन के लॉगेस्ट रनिंग टीवी शोज में से एक है। इस शो ने शुरूआत से ही दर्शको को काफी एंटरटेन किया है, फिर चाहे वो सीरियल का प्लॉट हो, या स्टार्स की परफॉर्मेंस, शो का हर पहलू ने दर्शकों को लुभाया। राजन शादी द्वारा निर्मित यह शो आज भी लोगों की बीच बेहद पापुलर है क्योंकि शो अलग अलग भावनाओं और रिश्तों की कहानी दर्शता है और शो के हर एक इमोशन को दर्शक खुद भी महसूस कर सकते है।

शो का वर्तमान ट्रैक अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमता है। हाल ही में प्रसारित प्रोमो में दिखाया गया है कि सच सामने आ चुका है कि अबीर, अभिमन्यु का बेटा है। इस सच के बाहर आते ही अभिमन्यु सदमे में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु और अक्षरा वर्तमान परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं। यह भी दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिनव का साइड लेंगी और उनके जीवन के कठिन दौर में उनका साथ देंगी।

जय सोनी (अभिनव) ने कहा, "यह सबसे बड़े खुलासे में से एक होने जा रहा है जो अभिमन्यु, अक्षरा, अभिनव और आरोही के जीवन में हलचल मचा देगा। क्योंकि अब जब सच सामने आ चुका है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव किस तरह से सिचुएशन से निपटता है। अभिनव के लिए अबीर के साथ इतने लंबे समय तक रहने के बाद उससे दूर रहना मुश्किल होगा। अभिनव भले ही उसके बायोलॉजिकल पिता न हों, लेकिन वह इसकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। यह हमारे जीवन में उन रिश्तों की तरह है जो खून के रिश्तों से परे हैं लेकिन उससे भी ज्यादा गहरा है।"

इस शो में अब दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु के जीवन में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X