YRKKH शो में बजेगी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की शहनाई, फिर अक्षु के सामने आकर खड़ा होगा अतीत

Harshad Chopra, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इतना ही नहीं इस सीरियल को लेकर लगातार 20 साल के लीप की खबरें बनी हुई है। साथ ही साथ शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की कहानी दिखाई जा रही है। वैसे तो यह टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो है और दर्शकों को काफी लंबे वक्त से यह इंटरटेन कर रहा है। जिसमें तीसरी पीढ़ी दिखाई जा रही है।

5 साल का पहले भी आया था शो में लीप

इतना ही नहीं बीते वक्त में दिखाया गया कि पहले तो प्रणाली राठौड़ और हर्षित चोपड़ा यानी की अक्षरा और अभिमन्यु का तलाक हो जाता है। इसके बाद में शो में 5 साल का लीप देखने को मिलता है। अक्षरा की लाइफ में अभिनव आ जाता है और दोनों की शादी हो जाती है। अभिनव और अक्षरा अपने बेटे अबीर के साथ में खुशी-खुशी रह रहे होते हैं। लेकिन अचानक से शो में एक बार फिर अभिमन्यु की एंट्री हो जाती है और उसे पता चलता है कि अबीर, अभिनव का नहीं बल्कि उसके खुद का बेटा है।

अभिनव की मौत के बाद मेकर्स पर फूटा था लोगो का गुस्सा

लेकिन बाद में एक बार फिर से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में ट्विस्ट देखने को मिलता है कि अक्षर पहले तो वकील बन जाती है और बाद में अभिनव अपने ही जन्मदिन के दिन पर मौत के घाट उतार जाता है। शो में अभिनव की मौत के बाद यूजर्स का मेकर्स पर गुस्सा फूटा था।

अभिमन्यु-अक्षरा करेंगे शादी

अब शो की कहानी आगे बढ़ाई गई और अब अबीर के कहने पर अक्षरा और अभिमन्यु शादी करने का फैसला लेंगे। दरअसल स्टार प्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि अबीर की खातिर अभिमन्यु और अक्षरा शादी करेंगे। लेकिन अचानक से अक्षरा के पास में डॉक्टर का फोन आता है और वह बताती है कि अक्षरा प्रेग्नेंट है। इसके बाद में अक्षरा के होश उड़ जाते हैं। दरअसल यह बच्चा अभिमन्यु का नहीं बल्कि अभिनव का होगा। इसके बाद में शो की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को भी मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X