ये रिश्ता क्या कहलाता है - पूरे हुए 3000 एपिसोड्स, धूमधाम से मना 10 साल का जश्न
स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का सबसे पॉपुलर शो है और इस शो की जोड़ी कार्तिक और नायरा टीवी की सबसे प्यारी जोड़ी है। हाल ही में इस शो ने टीवी पर 3000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही की पूरी टीम ने इस बात का जश्न धूमधाम से मनाया।
स्टार प्लस के फेवरिट सीरियल बने इस शो को 10 साल हो गए हैं। शो की कहानी - नैतिक और अक्षरा की अरेंज मैरिज और शौर्य - वर्षा के प्रेम विवाह के साथ शुरू हुई थी जो लव मैरिज और अरेंज मैरिज के अंतर को दिखाती थी।

इसके बाद शो में कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी और कार्तिक की बहन कीर्ति और नायरा के भाई नक्ष की अरेंज मैरिज ने कहानी को आगे बढ़ाया और नई दिशा दी।
yeh rishta kya kehlata hai television star plus shivangi joshi mohsin khan ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस टेलीविजन शिवांगी जोशी मोहसिन खान


Click it and Unblock the Notifications