YRKKH शो में लीप को लेकर तेज़ हुईं अटकलें, हर्षद चोपड़ा की जगह लेकर ये एक्टर निभाएंगे अबीर का किरदार?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों का यह सीरियल काफी ज्यादा फेवरेट बना हुआ है और यह टेलीविजन का सबसे लंबे चलने वाला शो है। जिसमें इस वक्त तीसरी जेनरेशन दिखाई जा रही है। अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार निभा रहे प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा इस शो में लीड किरदार निभा रहे हैं। लेकिन अब सीरियल को लेकर यह खबर आ रही है कि इसमें 20 साल का लीप आने वाला है।
ये रिश्ता शो में होगी नये किरदारों की एंट्री
बताया जा रहा है कि लीप के बाद स्टार कास्ट की नई एंट्री होगी और कहानी में बदलाव आएगा। अभी तक चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है। लेकिन यह बात आपकी तरफ फैल रही है कि एक बड़ा सीक्वेंस आने वाला है। जहां पर अबीर की कहानी शुरू होगी और एक नई लड़की की एंट्री करवाई जाएगी।
YRKKH के स्पिन-ऑफ़ में नज़र आ चुके हैं शाहीर शेख
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि इसका लीप अक्टूबर या फिर नवंबर महीने में देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार शाहीर शेख को अबीर का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। वैसे तो एक्टर को कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है और इतना ही नहीं उन्हें रिया शर्मा के साथ में 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल में अबीर का किरदार निभाते हुए देखा गया था। ये सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का स्पिन ऑफ था।
शाहीर शेख हैं नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट में व्यस्त
लेकिन आपको बता दें कि शाहीर शेख की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में एंट्री की अफवाहें पूरी तरीके से फर्जी है। दरअसल एक्टर इस समय कृति सेनन के साथ नेटफ्लिक्स के आने वाले प्रोजेक्ट में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। इन दिनों वह किसी भी फिक्शन शो या फिर टेलीविजन पर नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वह राजन शाही के साथ में एक अच्छा खासा बंद शेयर करते हैं। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के लिए उनसे संपर्क किए जाने की अफवाहें पूरी तरीके से फर्जी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











