YRKKH Latest Update : अबीर की एंट्री पोद्दार हाउस में मचाएगी तबाही, अभिरा और रूही के साथ होगा....

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब इमोशनल सीन देखने को मिल रहा है। हम सभी ने पीछले एपिसोड में देखा था कि कैसे अभिरा और अरमान के बीच नजदीकियां बढ़ रही है जिसके वजह से रूही को काफी जलन हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ दादी सा और फुफा सा मिलकर प्लान अभिरा के खिलाफ तैयार कर रहे है, लेकिन इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कैसे अक्षरा और अभिमन्यु का बेटा अबीर की एंट्री से पोद्दार हाउस में हंगामा मचाएगा। इसके अलवा योगनका हाउस में काफी उथल-फुथल रिश्तो में देखने को मिलेगा।
पोद्दार हाउस का टूटेगा नियम
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिरा को कॉलेज जाते हुए देख अरमान की बहन चारू काफी गुस्सा करेगी। वो अपने परिवार के खिलाफ जाने का फैसला भी लेगी इसके अलवा वो अपने घर की कंपनी में नहीं बल्कि दूसरे कंपनी में इंटर्नशिप करने की ठानेगी। क्योंकि दादी सा का ये नियम रहता है कि उनकी घर की बहू बेटियां घर सेबाहर जाकर काम नहीं करेगी। हालांकि अभिरा इस नियम को नहीं मानती है और वो अपनी बढ़ाई शुरू कर देती है। अभिरा के देका देखी चारू भी अपना पहचान बनाने का फैसला लेती है।
चारू घर से भाग जाएगी
आगे आपको इस सीरियल में देखने को मिलेगा कि कैसे अरमान की बहन चारू अपना एक अलग नाम बनाने के लिए घर से भाग जाएगी। हालांकि पौद्दार परिवार के कुछ लोग चारू को भागते हुए देख लेंगे।जिसके बाद वो चारू का पीछा करेंगे की वो कहा जा रही है। इसी दौरान चारू की मुलाकात अबीर से होगी। वो अबीर से अपनी पूरी बात बताएगी और उससे मदद मांगेगी, लेकिन वो खुद बहुत कराब हालत में रहेगा। हालांकि बाद में चारू और अबीर शादी कर लेंगे। शादी से पहले चारू को जरा-सा भी अंदाजा नहीं रहेगा कि अबीर उसकी भाभी अभिरा का भाई है और मनीष गोयनका का पोता है।


Click it and Unblock the Notifications