ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा ने बोला नैतिक से झूठ
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल कहानी का कोई भी ओर छोर नहीं मिल रहा है। हालांकि डुग्गू और अक्षरा नैतिक के लिए एक सरप्राइज़ प्लान कर ने वाले हैं और इस सरप्राइज़ के लिए अक्षरा 25 साल की शादी में पहली बार नैतिक को देने वाली हैं धोखा।
दरअसल, नैतिक के लिए उनके बेटे नक्ष और बीवी अक्षरा कर रहे हैं एक प्यारे से तोहफा की तैयारी और ये तोहफा है नैतिक का अपना होटल। इसके लिए अक्षरा लोन जुटा रही हैं और जल्द ही नैतिक को ये सरप्राइज़ मिल जाएगा। पर इसके लिए अक्षरा नैतिक से काफी झूठ बोलने वाली हैं।
[MOMENTS: झलक दिखला जा पर रोए शाहिद, किसी ने किया प्रपोज़]
अब नैतिक ये सरप्राइज़ पाकर काफी खुश होंगे लेकिन अक्षरा के झूठ पर उनका क्या रिएक्शन होगा ये फिलहाल अभी कोई नहीं बता रहा है। बहरहाल सीरियल की कहानी धीरे धीरे ही सही आगे तो बढ़ ही रही हैं। इसलिए आगे क्या होगा वो जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
