ये रिश्ता क्या कहलाता है: नंदिनी के बाद भाभी मां करेंगी अक्षरा को माफ?
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अक्षरा के लिए नैतिक और नायरा स्पेशल पार्टी रखेंगे। वहीं अक्षरा जहां इस सरप्राइज़ से खुश होगी वहीं उसे घर की याद भी आएगी। वो नैतिक से घर जाने की ज़िद भी करेगी।
नैतिक अक्षरा को मना करेगा कि जो परिवार उसे अपना नहीं मानता उसके पास वापस जाने की कोई ज़रूरत नहीं है। हालांकि अक्षरा का मूड ठीक करने के लिए नायरा उसकी घर बात कराएगी पर जसमीत के बेटे के इंडिया बुलाने पर वो दुखी हो जाएगी।
वहीं नंदिनी फोन कर अक्षरा को कहेगी कि उसने अक्षरा को माफ किया और वो घर लौट आए। अक्षरा इस बात से टूट जाएगी और खुद से कहेगी कि काश भाभी मां भी उसे माफ कर पातीं और सब ये जान पाते कि दद्दाजी की मौत की ज़िम्मेदार वो नहीं है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: दिख रहे शाहरूख खान...फिल्मी स्टाइल!
क्या भाभी मां अक्षरा को माफ कर पाएगी? इंडिया वापस लौटने के बाद क्या अक्षरा और नैतिक वापस सिंघानिया परिवार की आंखों के तारे बनेंगे?


Click it and Unblock the Notifications
