ये रिश्ता क्या कहलाता है: नक्ष को सीआईडी बना देंगे अक्षरा - नैतिक
[टेलीविजन] मां बाप अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनते देखना चाहते हैं लेकिन लगता है कि नैतिक अक्षरा अपने बेटे नक्ष को सीआईडी बना कर ही छोड़ेंगे। दद्दाजी की मौत इस घर की राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है और अब नक्ष इस गुत्थी को सुलझाने वाला है। जी हां, नक्ष अब दरअसल, नैतिक और भाभी मां के बीच सब ठीक करने के मूड में है और इसके लिए वो पुराने सारे राज़ खोलने वाला है।
[मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]
हालांकि इस सीरियल में ऐसा कोई राज़ है ही नहीं तो नक्ष को भी क्या मिलेगा। मतलब उसका सीआईडी बनना भी वेस्ट जाएगा। हमें तो ये नहीं समझ आता है कि अक्षरा और नैतिक इतना ड्रामा करने के बजाय सीधे सीधे भाभी मां से बात क्यों नहीं कर लेते।
वहीं अक्षरा और नैतिक स्टार परिवार अवार्ड्स की तैयारियों में भी जुट गए हैं। तो देखिए अक्षरा कैसे कर रही हैं अपने डांस की तैयारी-


Click it and Unblock the Notifications