ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा और भाभी मां को साथ ले आई...एक SELFIE!
[टेलीविजन] सफलता छोटी हो या बड़ी....सफलता सफलता होती है। और नक्ष यानि कि रोहन मेहरा को भी ये सफलता हाथ लगी है। आखिर स्टार परिवार अवार्ड्स के फेवरिट नया सदस्य जो बने हैं वो। सीरियल में भले ही वो भाभी मां और अक्षरा को एक करने की कोशिश कर रहे हों पर यहां उन्होंने कुछ ऐसा किया कि दोनों अपने आप ही साथ आ गईं।
ये जादू मंत्र था एक शब्द...सेल्फी! अरे स्टार परिवार अवार्ड्स में दिल और अवार्ड जीतने के बाद नक्ष ने क्लिक की अपनी टीम के साथ एक सेल्फी। इसके लिए भाभी मां और अक्षरा एक साथ अपने लल्ला और अपने मुन्ना की खुशी में शामिल होने के लिए आ गईं।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]
सही बात है एक सेल्फी की कीमत सब जानते हैं। वैसे आपने स्टार परिवार अवार्ड्स के विजेताओं की लिस्ट नहीं पढ़ी तो अभी पढ़िए - Star parivar awards 2015


Click it and Unblock the Notifications
