ये रिश्ता क्या कहलाता है: कौन उड़ा रहा है अक्षरा के अफेयर की खबर
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा अपने अफेयर की खबरों से परेशान थी कि एक ऑनलाइन चैनल ने उनकी शादी की खबरें भी फिक्स कर दी है। एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक हिना खान अपने सीरियल के ही सुपरवाइज़िंग प्रोड्यूर रॉकी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
इतना ही नहीं अक्षरा का रिलेशनशिप इतना सीरियस है कि वो दिसंबर में शादी भी कर लेंगी। हालांकि पहले भी हिना खान ने इन खबरों का खंडन किया है पर कभी भी नकारा नहीं है। हिना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हां कहो या ना ये सारी बातें कभी शांत नहीं होती और लोग बातें बनाते रहेंगे फिर उनके सच या झूठ बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
[DETAILS: ये हो सकते हैं झलक दिखला जा 8 के प्रतिभागी और होस्ट]
इन्हीं सूत्रों की मानें तो हिना खान के खास दोस्त अब सीरियल के प्रोड्यूसर नहीं है और उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है जिसमें पैसे हिना खान के ही लगे हैं। अब इन खबरों में कितना सच है कितना झूठ पता नहीं पर किसी की भी शादी हो तो दर्शक काफी इंजॉय करते हैं....है ना?
[PICS:करण पटेल Weds अंकिता भार्गव, पापा की तीसरी शादी में पहुंची रूही! ]


Click it and Unblock the Notifications
