..................... Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update - Hindi Filmibeat

YRKKH: आरोही के सामने आएगा अभीर का सच, गणगौर पूजा में होगा भयंकर तमाशा

Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Kya Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभीर की हालत को सुधारने के लिए अभिमन्यु का सहारा ले रही है लेकिन उसे कहीं ना कहीं इस बात का भी डर है कि कहीं अभिमन्यु को अभीर की सच्चाई पता ना चल जाए।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिनव गणगौर की पूजा धूमधाम से करते हैं और अपने अभीर की सलामती की दुआ मांगते हैं। उधर मुस्कान को जब अभीर नहीं मिलता तो कायरव उसे डांटता है। डॉक्टर संदीप विसर्जन स्थल में अक्षरा को देखकर पहचान जाता है और वो अभिमन्यु और आरोही से मिलवाने की बात कहता है।

उधर अक्षरा को लग रहा है कि कुछ बुरा होने वाला है। तभी डॉक्टर संदीप वहां पर आ जाते हैं और वो अक्षरा को पहचान जाते हैं। डॉक्टर संदीप कहेंगे कि वो अक्षरा और अभिनव को अभिमन्यु और आरोही से मिलवाना चाहता है। यह सुनकर अक्षरा का दिल बैठ जाता है और वो डॉक्टर के आगे हाथ जोड़ती है कि वो अभिमन्यु को जाकर कुछ ना बताए और डॉक्टर मान जाते हैं।

कायरव जाकर अभीर को डांटता है तभी अभिमन्यु वहां आ जाता है और वो कायरव को रोकता है। अक्षरा घबराकर अभिनव से कहती है कि अभीर के माता-पिता वो ही हैं और किसी को इस बात का पता नहीं लगना चाहिए कि अभिमन्यु अभीर का पिता है और यह बात आरोही सुन लेती है।

अभीर को अभिमन्यु के पास देखकर अक्षरा गुस्सा करती है और सब अभीर को विसर्जन स्थल में देखकर हैरान हो जाएंगे। उधर आरोही सच जानकर परेशान हो उठी है और वो विसर्जन स्थल से भाग जाती है। सुवर्णा मुस्कान को मुर्ति विसर्जित करने के लिए कहती है और जब वो मूर्ति विसर्जित करने जाती है तो वो फिसलने ही वाली होती है कि कायरव उसे संभालता है और मूर्ति साथ में विसर्जित हो जाती है।

आरोही के जाने के बाद सब उसे ढूढ़ने में लग जाते हैं। रूही अपनी मां के गायब होने की खबर सुनकर परेशान हो जाती है और वो अभिमन्यु के साथ जाने को कहती है। लेकिन अक्षरा रूही को संभाल लेती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर का इलाज करने के लिए आरोही आती है, जिस वजह से अभीर की हालत खराब हो जाती है और अभिनव अभिनन्यु पर बरस पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X