ये हैं मोहब्बतें के रमन 'करण पटेल' ने सोशल मीडिया पर दी भद्दी गाली और कहा, मैं तुम्हारे साथ
टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह शो में आने वाले किसी ट्विस्ट को लेकर नहीं बल्कि रियल लाइफ में एक कंट्रोवर्सी को लेकर खबरों का हिस्सा बन गए हैं। ये हैं मोहब्बतें के रमन यानी कि करण पटेल ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं।
शिकार होते हुए भी करण ने चुप्पी नहीं साधी। बल्कि इसका करारा पलटवार दिया है। ट्रोल होते ही करण पटेल ने एक शख्स को जमकर लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं ट्रोलर को समझाने के लिए करण ने गाली का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा है कि वह चेतावनी दे रहे हैं।

ट्रोल के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॅाट शेयर करते हुए करण ने लिखा है कि जो भी इस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है। वह इसे चेतावनी समझ सकता है।
ये आखिरी बार है, वरना अगली बार मैं तुम्हारा पीछा करुंगा और चीर कर रख दूंगा। करण को ट्रोल करने वाला ये इंसान प्राइवेट अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है। आपको बता दें कि करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव को अनुचित मैसेज भेजा गया। जिसके चलते करण ने ये कदम उठाया है।
इस अकाउंट का एक भी फॅालोवर नहीं है। वैसे करण इन दिनों कई रियलिटी शो को लेकर चर्चा में है। कई बार खबर आयी कि वह बिग बॅास 13 में दिखाई देंगे। तो वहीं ये भी रिपोर्ट्स हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। बहरहाल टीवी के हॅाट कपल करण और अंकिता की ये खास अनदेखी तस्वीरें देखते रह जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications











