Inside Vdeo: मिसेज मिर्जा की हुई गोदभराई, कोई मिल गया गाने पर बेबी बंप पकड़कर खूब नाची हसीना

Shireen Mirza

Shireen Mirza Baby Shower: टेलीविजन एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप फोटोज और प्रेग्नेंसी जर्नी को बखूबी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। शिरीन मिर्जा अपने तीसरी ट्रायमिस्टर के भी आखिरी फेज में है और बहुत जल्द उनकी डिलीवरी होने वाली है। ऐसे में शिरीन मिर्जी की फैमिली और दोस्तों ने उनके लिए एक बेहद स्पेशल बेबी शॉवर सेलिब्रेशन किया है। शिरीन शादी के चार सालों बाद पहली बार मां बनने जा रही हैं।

बेबी शॉवर में खूब नाची शिरीन

इस बेबी शॉवर का एक प्यारा सा वीडियो शिरीन मिर्जा ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। वीडियो में शिरीन ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' के टाइटल ट्रैल पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनके कुछ दोस्त भी उनके इस पल को खूब सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिरीन ने कैप्शन में लिखा, "इतना ढेर सारा प्यार एक रूम में, बेबी और मुझे बहुत ही ब्लेस्ड फील हो रहा है"।

मिल रही हैं खूब बधाईयां

शिरीन के बेबी शावर वीडियो को देखने के बाद उनकी को स्टार कृष्णा मुखर्जी ने कमेंट करते हुए 'awww' लिखा, वहीं आशिता धवन 'क्यूट' लिखा। इसके अलावा उनके दूसरे ऑनस्क्रीन भाई अली गोनी और दिव्यांका त्रिपाठी ने उनकी पोस्ट को लाइक किया।

फैंस भी यमी मम्मी बनने जा रहीं शिरीन के इस वीडियो पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, "इस नई शुरुआत के लिए आपको ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद"। दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके पति की एक्टिंग बहुत ही शानदार है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह, सुपर क्यूट पिक्चर है"।

शिरीन मिर्जा का करियर

शिरीन मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो 'गर्ल्स नाइट आउट' से की थी, जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट काम किया था। इसके बाद वह सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने डॉ शिरीन का ही किरदार अदा किया था। इसके बाद उन्होंने 'ये है आशिकी', 'ढाई किलो प्रेम', 'ये है मोहब्बतें' और बहुत प्यार करते हैं जैसे शोज में काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: shireen mirza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X