शूटिंग के दौरान घायल हुए ये है मोहब्बतें स्टार करण पटेल
[टेलीविजन] टीवी एक्टर करण पटेल को हाल ही में शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। ये है मोहब्बतें में फाइट सीन शूट करने के दौरान कुछ गड़बड़ हो गई और करण खुद को चोटिल कर बैठे। उनका हाल जानने के लिए निवेदिता बसु ने टि्वटर पर पूछा कि वो कैसे हैं। हालांकि वो केवल एक कॉल की दूरी पर हैं पर फिर भी उन्हें हाल चाल जानने के लिए ट्विटर पर आना पड़ा। करण ने भी तुंरत इस ट्वीट का जवाब दिया कि फाइट सीन में छोटी-सी गड़बड़ हो गई।
गौरतलब है कि हाल ही में शो के नए सीक्वेंस के मुताबिक रमन को कुछ गुंडे मारने आते हैं और इसी के दौरान उन्हें ये चोट लगी। शो में उनके भाई बने अली गोनी यानि कि रोमी भल्ला ने भी उन्हें जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दीं।
[आखिर एक हो ही गए रमन और इशिता, देखिए तस्वीरें]
स्टार प्लस पर आने वाला ये है मोहब्बतें दर्शकों का फेवरिट है और रमन इशिता तो छोटे परदे के शाहरूख काजोल बन चुके हैं। फिलहाल शो में शगुन की वापसी हो चुकी है पर वो गुड गर्ल है या बैड गर्ल ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
