..................... Yeh Hai Mohabbetein story in hindi: Ishita turns into superman - Hindi Filmibeat

ये है मोहब्बतें: इशिता बनीं सुपरमैन सलमान दी फैन !

[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में इतना नकली ड्रामा चालू है कि आप देखते हैं अर्जुन कपूर के तेवर स्टाईल सुपरमैन सलमान दा फैन गाकर उड़ भी सकते हैं। शो में एक के बाद एक सारे पहाड़ टूटने वाले हैं और इन सबका समाधान करेगी हमारी कॉम्प्लैन गर्ल इशीमा।

दरअसल, शो में शगुन रूही और आदि को आग में छोड़ कर भाग जाएगी और अचानक से प्रकट होंगी इशीमा। इशीमा में आएंगे सुपरमैन के गुण और वो अपने एक टूटे पैर से भी भाग भागकर अपने बच्चों को बचाएंगी।

इसके बाद इशिता को याद आएगा कि वो एक पैर से फ्रैक्चर मोड में हैं और वो तुरंत उसी मोड पर वापस लौट आएंगी। इन सबके बीच आ जाएगा नेपाल भूकंप जहां बाकी लोगों की बिल्डिंग बस हिलेगी पर इशिता वाली बिल्डिंग ताश के पत्तों जैसे ढह जाएगी।
[Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' रेस में वापस.. जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!]

अब शो का सबसे मज़ेदार पहलू कि इशिता को कोई भी ढूंढने की कोशिश नहीं करना चाहेगा और सारे घर वाले(खासतौर पर तोषी जी) उसके जाने का दुख मनाएगी कि इंस्पेक्टर उन्हें एक बार ढूंढ लेने का आईडिया देगा और सरप्राइज़ इशिता रमन को ज़िंदा मिलेगी! सीरियल के आगे के ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X