ये है मोहब्बतें: शो में नया धमाका.. आने वाले हैं दो नए मेहमान!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें के दर्शकों के लिए यह न्यूज़ गुड है या बैड यह तो हम नहीं जानते। लेकिन शो में जल्द ही दस साल का लीप दिखाया जाने वाला है। वैसे भी शो के इस रोने-धोने वाले ट्रैक से दर्शक भी कहीं ना कहीं बोर हो ही गए थे।

अगर गपशप गली की माने तो आने वाले एपिसोड्स में रमन-इशिता अलग हो जायेंगे, इसके बाद शो में एंट्री होगी दिशा परमार और सौरभ राज जैन की। सूत्रों के मुताबिक , "अगर सबकुछ ठीक चला तो इशिता और रमन के अलगाव के बाद ये दोनों उनके नए साथी होंगे।
बताया जाता है कि शो के निर्माता करण के साथ दिशा की और दिव्यांका के साथ सौरभ की जोड़ी बनाने जा रहे हैं। दिशा और सौरभ से 'ये है मोहब्बतें' में प्रमुख भूमिकाओं के लिए संपर्क किया गया है।
इससे पहले दोनों कलाकारों को टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक 'प्यार का दर्द है' और 'महाभारत' में देखा गया था।"हालांकि इससे से पहले भी सीरियल के लीप लेने की खबरें आईं थीं लेकिन तब इस फैसले को टाल दिया गया था।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications