ये है मोहब्बतें: तो क्या शो से हो जाएगी इशिता की विदाई?

[टेलीविजन] स्टारप्लस के शो ये है मोहब्बतें के दर्शक अब इस रोने-धोने के ट्रैक से उब गये हैं। दर्शक भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर शो में दिखाने की कोशिश क्या की जा रही है। एक तरफ बेचारे रमन-इशिता अपने गम से बाहर निकलने की कोशिश में लगे हैं, तो दूसरी ओर अशोक खन्ना दोनों से बदला लेने के लिए बौखला रहा हैं।

Yeh Hai Mohabbatein

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कोल्ड स्टोरेज में बंद रमन को एक खून से सना कपड़ा मिलेगा जिसपर इशिता लिखा होगा। इस कपडे को देखते ही रमन एकदम सन्न रह जायेगा।

Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो

जैसे-तैसे घर पहुंचकर रमन इशिता को खोजेगा लेकिन जब बहुत ढूढ़ने पर भी रमन को इशिता नहीं मिलेगी तो वह पहुँच जायेगा गणपति के द्वार। अब जब हर जगह गणपति उत्स्व की धूम है तो ये हैं मोहब्बतें कैसे पीछे रह सकता है।

गणपति को तो विघ्नहर्ता कहते है, तो फिर वो रमन के विघ्न कैसे नहीं हरेंगे, बस जैसे रमन बप्पा के चरणों में पहुंचे और मिल गयी उसे उसकी इशिता। फ़िलहाल तो राम को उसकी इशिता सही-सलामत मिल गयी लेकिन क्या होगी अशोक की अगली चाल यह जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X