ये है मोहब्बतें..इशिता वापस जाएगी ऑस्ट्रेलिया..किसके सामने आया इशिता का सच!
ये है मोहब्बतें में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। पहले इशिता का अपहरण और उसके बाद अचानक से रूही की कस्टडी इशिता को मिल गई। नीधी का तो सारा सच ही सामने आ गया।
लेकिन अभी कहानी में और भी बहुत ट्विस्ट है। असल में रूही पहले घर छोड़ कर जा रही होती है लेकिन मणी उसे रोक लेता है और उस दिन पूरी कहानी फिर से बताता है जिस दिन रूही को नीधी ने हमेशा के लिए ले लिया था।उसे बहुत समझाता है की वो घर छोड़ कर ना जाए।

यहां तक तो सब ठीक है लेकिन इसके आगे है महाट्विस्ट दरअसल आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे की मणी इशिता को कैसे मना लेता है की भल्ला हाउस में उसका रहना ठीक नहीं है क्योंकि ये परिवार शगुन का है और उसके साथ ऐसा करना गलत होगा। और तो और इशिता को वो वापस ऑस्ट्रेलिया चलने कहता है और इशिता उसकी बात मानकर साथ में चलने के लिए तैयार भी हो जाएगी।
लेकिन अब सीरियल में अच्छा ये होने वाला है की इशिता का सच पीहू के सामने आने वाला है। मतलब रूही इशिता को सबकुछ सच सच बता देगी और पीहू का एक शब्द और इशिता ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएगी। पीहू को दुख तो होगा की शगुन उसकी रियल मम्मा नहीं है लेकिन साथ ही वो इशिता को इशी मां बुलाएगी और इशिता का ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान कैंसल। वाकई सीरियल काफी समय से काफी इंटरेस्टिंग चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications