ये है मोहब्बतें: आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, जुदा होगी रमन-इशिता की राहें
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें का नाम बदलकर ये हैं ट्विस्ट्स रख देना चाहिए। क्योंकि इस शो में दर्शको को हर चीज़ में देखने को मिल रहा है ट्विस्ट। खैर हमें क्या, लेकिन अब जो इस शो में होने वाला है उसे देखकर दर्शक जरूर दुखी हो जायेगें।

शो में अभी भल्ला परिवार बेहद मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। पहले इशिता का एक्सीडेंट, फिर सिम्मी पर हमला और अब रिंकी का किडनैप। ऐसा लगता है जैसे मुसीबतों ने रमन के घर में डेरा जमा लिया है।
बरहाल, हमने आपको पहले ही बता दिया था कि अशोक इशिता को मरवाने के लिए गणपति उत्सव में अपने गुंडों को भेजेगा, लेकिन वहां कुछ ऐसा होगा जिससे भल्ला-अय्यर परिवार में आ जायेगी दूरियां।
Do You Know: इस खूबसूरत सुपरहिट Tv एक्ट्रेस की क्या थी पहली कमाई!
जैसा की पूरा परिवार विघ्नहर्ता की पूजा में व्यस्त होगा, तो वहीं मिहिका और रिंकी गन से खेलते हुए नजर आएंगे। तभी मौका पाकर अशोक का गुंडा रिंकी को इशिता समझ उसपर कर देगा जानलेवा हमला, जिससे हो जाएगी रिंकी की मौत। इसका सारा ठीकरा फूटेगा बेचारी मिहिका अय्यर पर।
इसी के साथ अय्यर-भल्ला परिवार में खींच जाएगी तलवारें, और इन सब के बीच पिसेंगे रमन-इशिता। देखना दिलचस्प होगा कि इस मुश्किल घड़ी में इशिता किसे चुनेगी अपना ससुराल या मायका? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindifilmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications