ये है मोहब्बतें..रूही के लिए मर गई 'इशी मां'..रूही-इशिता-रमन आमने सामने!
ये है मोहब्बतें में नीधी तो हाथ आ गई और सबको इस बात पर पूरा विश्वास है कि रूही भी जिंदा है अगर नीधी जिंदा है तो। इस पूरे फैमिली ड्रामे के बीच किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि आगे क्या क्या और होने वाला है। रूही वापस आ गई तो क्या परेशानी पूरे परिवार पर आने वाली है।
इशिता जिसके लिए पूरी जिंदगी में रूही से बढ़कर और कुछ भी नहीं है उसे जब ये पता चलेगा कि रूही उससे कितनी नफरत करने लगी है तो उसके साथ क्या क्या होगा कोई सोच भी नहीं सकता।कम से कम इशिता तो बिल्कुल भी नहीं।
[ये है मोहब्बतें..कोई आए..कोई जाए..रमन-इशिता एक होंगे ये पक्का है!]
जी हां हम आपके लिए पक्की खबर लेकर आए हैं कि इशिता और रमन के सामने रूहान ही रूही है ये तो पता चल जाएगा लेकिन इसके बाद दोनों की खुशी ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है क्योंकि इशिता को रूही अच्छी खासी खरी खोटी सुनाएगी की इशिता की वजह से ही वो परिवार से अलग हुई।
रमन को भी इसके बाद काफी बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि 7 साल पहले रमन का आइडिया था कि रूही को अभी जाने देते हैं और बच्ची यानी पीहू मिलते ही हम तुरंत उसी समय रूही के लेते आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications