ये है मोहब्बतें महाड्रामा...कन्फ्युजन हीं कन्फ्युजन लेकिन सॉल्युशन नहीं!
ये है मोहब्बतें की कहानी लीप के बाद काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।हर ऐपिसोड के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद अब रमन और इशिता आमने सामने आ जाएं लेकिन कहानी की परत एक एक करके खुल रही हैं। मतलब पहले रूही को सच्चाई का पता चला की इशिता जिंदा है।
रूही के बाद मीहिका के सामने सच्चाई आई और मीहिका के बाद आदि को भी। तो उधर शगुन को भी इस बात को लेकर काफी हद तक लग रहा है कि इशिता जिंदा है। इधर इशिता को भी पीहू के बारे में पता चल गया है।
[#StarParivaarAwards: जानिए कौन बना आपका फेवरिट बेटा, बहू, पति, पत्नी]
फिलहाल ये है मोहब्बतें में वंदू की अच्छी खासी डांट सुनकर श्रवण घर छड़कर चला गया और सीसीटीवी में संतोषी से बात करते देख सब इसका जिम्मेदार संतोषी को समझ लेते हैं।
इधर रूही भी ठान लेती है कि वो रमन और इशिता को कभी मिलने नहीं देगी। देखिए क्या कुछ चल रहा है फिलहाल ये है मोहब्बतें में।


Click it and Unblock the Notifications