ये है मोहब्बतें - रमन हुआ गुस्सा और मां से मिला इशिता को जोरदार थप्पड़!
ये है मोहब्बतें में आखिरकार सबको पता चल गया कि इशिता जिंदा है। किसी को विश्वास नहीं होता तो किसी को इशिता पर गुस्सा आता है। जी हां फिलहाल तो सिरियल में यही हो रहा है और जो भी हो रहा है बहुत मजेदार हो रहा है।
इधर अभिषेक बेहद फिल्मी अंदाज में दो गुंडो को बात करते सुनता है कि एक लड़की उनके हाथों से निकल गई जब की अच्छा खासा मौका था। ये सुनकर अभिषेक उनकी अच्छी खासी धुनाई कर देता है और उन्हें लेकर पुलिस स्टेशन जाता है जहां पता चलता है कि यही वो गुंडे है जो आलिया को परेशान किये थे।
[ये है मोहब्बतें महाड्रामा..रमन-मणी सब हुए गुस्सा अब इशिता करेगी क्या!]
इस तरह से आदि तो छूट जाता है लेकिन वहीं अभिषेक की मुलाकात इशिता से होती है। रमन इशिता और अभिषेक पर बरस पड़ता है की उनकी वजह से रूही की मौत हुई।यहां तक की जब आदि बाहर निकलता है तो रमन उसे आदि से मिलने भी नहीं देता।
ये सब तक तो ठीक था लेकिन इस बाद इशिता की मुलाकात जब अम्मा से और संतोषी से होती है तब क्या होता है जानिए आगे की स्लाइड्स में।


Click it and Unblock the Notifications