ये है मोहब्बतें...जब खिचड़ी में स्वाद ना आए...तो थोड़ा मसाला डालिए!
ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर एक डायलॉग बोलते हैं - शादी इज़ दाल चावल फॉर पचाल साल टिल यू डाई। यानि कि शादी का मतलब है कि जब तक मर नहीं जाते रोज़ दाल चावल खाओ।
ऐसा ही कुछ आजकल स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में हो रहा है। वैसे भी ये सीरियल लीप पर लीप लेकर खिचड़ी बन चुका था और अब इस खिचड़ी पर लगाया गया है थोड़ा मसाला!
ऐसा लग रहा है सीरियल वही स्टोरी पर चल रहा है जब शगुन बदला लेना चाहती थी और आदि बिगड़ैल था। अंतर बस इतना है कि अब आदि की जगह रूही ने ले ली है।
पीहू को मीहिका हार वाली आंटी का सच बताना चाहती है कि वो और रमन शादी कर चुके हैं और वो इशिता की बेटी है लेकिन इतनी छोटी सी पीहू के इतना कुछ एक फोटो देखकर कैसे पता चल जाएगा ये तो समझ से परे है।
[जानिए पिछले एपिसोड में हुआ था क्या धमाका!]
इधर रमन भी मणी को अच्छा खासा सुना देता है और मणी तो कुछ नहीं बोलता लेकिन इशिता रमन को सुना देती है। इशिता आदि को भी समझाने की कोशिश करती है कि क्या सही है और क्या गलत है।
फिलहाल क्या कुछ हो रहा है ये है मोहब्बतें में आगे की स्लाइड्स पर जानिए आप भी।


Click it and Unblock the Notifications